CONDUCTED BY HINDI VIDYA PRACHAAR SAMITI

हिंदी हाई स्कूल, घाटकोपर में शिक्षक दिवस एवं उत्कृष्ट शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी सम्मान समारोह संपन्न

07 September 2026
Event Details Images

मुंबई : हिंदी हाई स्कूल, घाटकोपर में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। समारोह की अध्यक्षता हिंदी विद्या प्रचार समिति, घाटकोपर के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह जी ने की। विद्यालय के मुख्याध्यापक श्री राजेंद्र सिंह तथा विभिन्न संकायों के पदाधिकारी और शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्याध्यापिका शामल खानविलकर ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुआ।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों की उत्कृष्ट सेवाओं को सम्मानित करते हुए विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए।