CONDUCTED BY HINDI VIDYA PRACHAAR SAMITI

हिंदी विद्या प्रचार समिति का 88वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

05 September 2026
Event Details Images

 हिंदी विद्या प्रचार समिति, घाटकोपर का 88वाँ स्थापना दिवस समारोह श्री वैजनाथ साबू सभागृह में संपन्न हुआ. अध्यक्षता हिंदी विद्या प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र सिंह ने की. नगरसेवक धर्मेश गिरी, नगरसेविका राखी जाधव अतिथि थे. समारोह में शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं संस्था के पदाधिकारी उपस्थित थे. विशेष आकर्षण हिंदी विद्या प्रचार समिति द्वारा संचालित, हिंदी हाई स्कूल, हिंदी प्राथमिक एवं माध्यमिक विभाग, श्री इंद्रदेव सिंह हिंदी हाई स्कूल अंग्रेजी माध्यम, प्राथमिक एवं माध्यमिक विभाग, श्री इंद्रदेव सिंह इंटरनेशनल स्कूल, राम निरंजन झुनझुनवाला महाविद्यालय, एच. वी. पी. एस. लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे. इनमें गणेश वंदना, वराहस्वरूपम, अटल भक्ति-अजय शक्ति, नाटिका- युग बदला, सवाल वही, न्याय कहाँ?, वारकरी वारी नृत्य तथा 'क्या से क्या हो गया' जैसी प्रस्तुतियों ने दर्शकों मन मोह लिया.