हिंदी
विद्या प्रचार समिति घाटकोपर द्वारा संचालित हिंदी हाईस्कूल घाटकोपर (प) मुंबई 86
के प्रांगण में 77
वें गणतंत्र दिवस पर
भव्य परेड का आयोजन किया गया । समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र सिंह ने
राष्ट्रध्वज फहराया । एन.सी.सी, स्काउट एवं गाइड, आर .एस .पी ., हरित सेना के कैडेटों ने राष्ट्रध्वज को
सलामी दी । इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र सिंह, निदेशिका डॉ ऊषा मुकुंदन, हिन्दी हाई स्कूल के
प्रधानाचार्य श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, आर . जे.कालेज के प्राचार्य डॉ . हिमांशु दावड़ा,
एच.वी.पी.एस.लॉ कालेज की
प्राचार्या डॉ. मधुरा कलमकर, श्री इंद्रदेव सिंह इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या
श्रीमती संगीता मेहरोत्रा सभी विभागों के प्रमुख उपस्थित थे । विद्यालय के उप
प्रधानाचार्य तथा एन.सी.सी.अधिकारी चीफ आफिसर अभय प्रताप सिंह ने परेड का संचालन
किया ।
कार्यक्रम
के अंत में समिति के अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र सिंह नें संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस
के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी को बधाई दी ।